सतगावां में शोकाकुल परिवारों से मिले राजद नेता सुभाष यादव, दी श्रद्धांजलि

Mar 09, 2026 11:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share

सतगावां के खूंटा पंचायत के पूर्व मुखिया मथुरा प्रसाद यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। राजद नेता सुभाष यादव ने अंतिम यात्रा में शामिल होकर श्रद्धांजलि दी। अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी शोक प्रकट किया। सड़क दुर्घटना में हुई अन्य दुखद घटनाओं पर भी गहरा दुख व्यक्त किया गया।

सतगावां में शोकाकुल परिवारों से मिले राजद नेता सुभाष यादव, दी श्रद्धांजलि

सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के खूंटा पंचायत के पूर्व मुखिया व वर्तमान मुखिया के पति मथुरा प्रसाद यादव के निधन पर संवेदनाओं का तांता लगा है। निधन की सूचना मिलते ही कोडरमा विधानसभा के पूर्व राजद प्रत्याशी सुभाष यादव पहुंचे और अंतिम यात्रा में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान राजद नेता सुभाष यादव ने क्षेत्र में हुई अन्य दुखद घटनाओं पर भी गहरा शोक व्यक्त किया। वे गाजेडीह निवासी उमेश यादव के आवास पहुंचे, जिनकी माता का सोमवार को निधन हो गया था। शनिवार को ईटांय पंचायत के बिशनीडीह निवासी 35 वर्षीय संटू राम की सड़क दुर्घटना में हुई असामयिक मृत्यु पर भी उन्होंने गहरी संवेदना जताई।इधर,

मथुरा प्रसाद यादव के निधन पर प्रखंड के कई जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने भी शोक व्यक्त किया है। मुखिया संघ अध्यक्ष उत्तम सिंह, सदानंद यादव, अमर कुमार, बीरेंद्र राय, मंटू चौधरी, शैलेश कुमार, विनोद यादव, श्रीकांत यादव, सुनील सिंह, नंदलाल साव, विक्रम यादव, दिवाकर कुमार, सूरज सिंह यादव उर्फ विनोद यादव और निशांत कुमार सहित कई लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।