आदर्श प्लस टू उच्च विद्यालय में मोती महतो व लोकनी देवी की 15वीं पुण्यतिथि मनायी
फोटो कोडरमा 15 जयनगर के आदर्श प्लस टू उच्च विद्यालय, मधवाटांड़ में गुरुवार को आयोजित सभा में शामिल प्रबंध निदेशक व अन्य। जयनगर , निज प्रतिनिधि। आदर

जयनगर , निज प्रतिनिधि। आदर्श 2 उच्च विद्यालय, मधवाटांड़ में विद्यालय के संस्थापक निदेशक मोती महतो एवं लोकनी देवी की 15वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। मौके पर प्रबंध निदेशक दीपक कुमार, उपप्राचार्य रविन्द्र कुमार रवि, प्रशासक महेंद्र कुमार राणा, उपप्राचार्य अर्जुन चंद्र यादव, समन्वयक शमशेर आलम सहित शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित थे। वक्ताओं ने मोती महतो के शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने का सपना देखा था, जिसे आज विद्यालय के माध्यम से आगे बढ़ाया जा रहा है। वक्ताओं ने प्राचार्य पुनीत यादव के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने पिता के शिक्षा-संकल्प को अपना उद्देश्य बनाकर विद्यालय को निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाया है।समारोह
में जिला परिषद उपाध्यक्ष निर्मला देवी, जिला परिषद सदस्य केदार नाथ यादव, मुखिया गणपत यादव, देवनारायण यादव, बलदेव यादव, अरमान खान, केदार यादव, धानेश्वर राणा, अर्जुन यादव, जागेश्वर यादव, गंगाधर यादव, अशोक कुमार, भोला यादव, विजय यादव, सकलदेव राम, सुनील कुमार यादव, अरुण राणा, भीम कुमार यादव, रामचंद्र यादव, विनोद यादव व वासुदेव यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।


