Kodarma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन
Kodarma News: फोटो कोडरमा 28 मॉडर्न पब्लिक स्कूल में गुरुवार को पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल शिक्षक व बच्चे। कोडरमा। मॉडर्न पब्लिक स्कूल में गुरुवार को एक पेड़ मां

Kodarma News: कोडरमा। मॉडर्न पब्लिक स्कूल में गुरुवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरुकता बढ़ाना और मां के सम्मान में हरित धरोहर को आगे बढ़ाना था। मौके पर कई पौधे छात्र छात्राओं ने लगाए। मौके पर प्राचार्य जीसी वर्मा और निदेशिका संगीता शर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से बच्चों में सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण प्रेम की भावना विकसित होती है। विद्यालय परिवार ने संकल्प लिया कि लगाए गए प्रत्येक पौधे की नियमित देखभाल की जाएगी, ताकि यह अभियान केवल एक दिन का आयोजन न रहकर एक सतत परंपरा बन सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


