
कोडरमा से धड़ल्ले से निकल गई ओवरलोड 15 गाड़ियां, जांच चौकी पर हुई जब्त
की जाती है जांच कोडरमा, वरीय संवाददाता जिले का परिवहन और खनन विभाग इतना बेबस और लाचार हो चुका है कि यहां के अधिकारियों के नाक के नीचे से एक या दो न
कोडरमा, वरीय संवाददाता । जिले का परिवहन और खनन विभाग इतना बेबस और लाचार हो चुका है कि यहां के अधिकारियों के नाक के नीचे से एक या दो नहीं पूरे 15 ओवरलोडेड गाड़ियां निकल जाती है, मगर संबंधित विभाग के अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगती। अब इसके पीछे लोग तरह-तरह के कारण बता रहे हैं। ताजा मामला एक दिन पहले रविवार की रात का है। कोडरमा जिले के डोचचांच और मरकच्चो के आसपास से एक साथ गिट्टी लदे 15 ओवरलोड गाड़ियां जिले की सीमा से हॉर्न बजाते हुए निकल जाती है। मगर बिहार-झारखंड के रजौली थाना क्षेत्र घुसते चितरकोली स्थित समेकित जांच चौकी पर जब्त हो जाती है।
जांच में पता चलता है कि सभी गाड़ियां ओवरलोड है और बिना चालान के कोडरमा की सीमा पार गर गए हैं। इसके बाद सभी ट्रकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाती है। इस कार्रवाई में लगभग डेढ़ दर्जन ट्रकों को जब्त कर जांच चौकी पर लगाया गया है एवं दो ट्रक चालकों को हिरासत में लेकर थाना में रखा गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई से ओवरलोडिंग एवं बिना चालान के गिट्टी ढोने वाले ट्रक संचालकों में खलबली मच गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




