टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें: डॉ रमन

Jan 17, 2026 11:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share Share
Follow Us on

कोडरमा में शनिवार को सीएचओ और एनटीईपी कर्मियों के लिए टीबी मुक्त ग्राम पंचायत पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें डॉ. अनिल कुमार की अध्यक्षता में टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति और कार्य योजनाओं पर चर्चा की गई। टीबी चैंपियन का चयन और टीबी फोरम गठन का निर्देश दिया गया।

टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें: डॉ रमन

कोडरमा, वरीय संवाददाता सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) एवं एनटीईपी कर्मियों के लिए टीबी मुक्त ग्राम पंचायत से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण सह समीक्षा बैठक शनिवार को हुई। इसकी अध्यक्षता कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार ने की। इस दौरान डॉ रमन कुमार ने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने में सहयोग जरूरी है। बैठक के दौरान “टीबी मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। वर्ष 2026 में कोडरमा जिले की पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने हेतु कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा की गई। यक्ष्मा कार्यक्रम के विभिन्न सूचकांकों पर भी समीक्षा की गई।

जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ रमण कुमार द्वारा निर्देश दिया गया कि वर्ष 2025 में यक्ष्मा कार्यक्रम के अंतर्गत की गई सभी जांचों की प्रविष्टि एसटीएलएस एवं प्रयोगशाला प्रावैधिक द्वारा एक सप्ताह के भीतर निक्षय पोर्टल पर सुनिश्चित रूप से की जाए। साथ ही “टीबी मुक्त भारत अभियान” के तहत यक्ष्मा से संबंधित असुरक्षित समूहों की मैपिंग एवं उनकी प्रविष्टि सीएचओ स्तर से जनवरी माह तक पूर्ण कर ली जाए। बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में यक्ष्मा की दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि मरीजों को समय पर उपचार मिल सके। टीबी रोगियों के संपर्क में आए व्यक्तियों की टीबी स्क्रीनिंग करते हुए आवश्यकतानुसार टीबी बचाव हेतु टीपीटी दवा उपलब्ध कराई जाए। एसटीएस को निर्देशित किया गया कि वे अपने कार्यक्षेत्र में सीएचओ के साथ समन्वय बनाकर समस्त डाटा का संधारण एवं प्रविष्टि निक्षय पोर्टल पर सुनिश्चित करें। यक्ष्मा के उपचाररत गंभीर मरीजों के लिए डिफरेंशिएटेड टीबी केयर मैनेजमेंट के अंतर्गत एक्स-रे, पैथोलॉजी जांच एवं बीएमआई रिपोर्ट की प्रविष्टि सीएचओ एवं एसटीएस द्वारा निक्षय पोर्टल पर की जाए। टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु पंचायत स्तर पर टीबी चैंपियन का चयन करने एवं टीबी फोरम का गठन करने का भी निर्देश दिया गया, ताकि गांव स्तर पर समाज को टीबी से संबंधित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी जा सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अखिलेश कुमार, आदित्य कुमार, अनु पांडेय, प्रकाश कुमार रवि, अनिल कुजूर, प्रवीन रवानी सहित जिले के सभी सीएचओ उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।