पंचायत सहायकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण का समापन

Feb 17, 2026 11:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share

चंदवारा में पंचायती राज विभाग द्वारा पंचायत सहायकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। चौथे दिन, मास्टर ट्रेनरों ने पंचायत सहायकों और मुखियाओं को डिजिटल पंचायत में उनकी भूमिका और राज्य तथा केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कई पंचायत सचिव भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

पंचायत सहायकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण का समापन

चंदवारा निज प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में पंचायती राज विभाग द्वारा पंचायत सहायकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हो गया। चौथे दिन मास्टर ट्रेनर धीरज कुमार व लक्ष्मण यादव ने पंचायत सहायकों, मुखियों व पंचायत सचिवों को डिजिटल पंचायत में पंचायत सहायकों की भूमिका व उनके कार्य के बारे में विस्तृत चर्चा किया। साथ ही साथ राज्य सरकार व केंद्र सरकार द्वारा पंचायतों में संचालित योजनाओं से संबंधित जानकारी दी गई। इस दौरान मास्टर ट्रेनर धीरज कुमार ने बताया कि सरकार की कई महत्वाकांक्षी योजना वास्तविक लाभुकों को इस लिए नहीं मिल पा रही है क्योंकि लाभुक को उस योजना के बारे में जानकारी नहीं होती।

उन्होंने पंचायत सहायकों को सभी योजनाओं में लगने वाले कागजातों की जानकारी दिया। मौके पर मुखिया श्यामदेव यादव, वीरेंद्र यादव, मनोज पासवान, मीना देवी, पुष्पा देवी सहित कई पंचायत सचिव तथा पंचायत सहायक मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।