ट्रेनों में होली को लेकर भीड़ उमड़ पड़ी है।

Mar 03, 2026 01:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share Share
Follow Us on

कोडरमा में होली के कारण सभी ट्रेनों और बसों में भारी भीड़ हो रही है। लंबी दूरी की ट्रेनों में रिजर्वेशन फुल है और यात्रियों को सीट नहीं मिल रही है। बस संचालक भी बता रहे हैं कि सभी बसों में सीटें भरी हैं, लेकिन किराया नहीं बढ़ाया गया है।

ट्रेनों में होली को लेकर भीड़ उमड़ पड़ी है।

कोडरमा से होकर गुजरनेवाली सभी ट्रेनों में होली को लेकर भीड़ उमड़ पड़ी है। लंबी दूरी की ट्रेनों में रिजर्वेशन फुल है, जिसके कारण यात्रियों को सीट मिलने में परेशानी हो रही है। आलम यह है कि स्पेशल ट्रेनों में भी नो रूम है। लंबी दूरी और पैसेंजर ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। झुमरीतिलैया निवासी और बस संचालक संजय यादव ने बताया कि लंबी दूरी की लगभग सभी बसों में सीटें फुल हो जा रही हैं। बस संचालकों ने स्पष्ट किया है कि किसी भी रूट पर किराया नहीं बढ़ाया गया है और पूर्व निर्धारित दर पर ही टिकट दिए जा रहे हैं।

होली पर्व को लेकर यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ रही है, जिससे परिवहन व्यवस्था पर दबाव साफ देखा जा सकता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।