
मिनी ट्रक ने ऑटो में कारी टक्कर, युवकी मौत
संक्षेप: कोडरमा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में ऑटो पलटने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 40 वर्षीय जालिम तुरिया की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन घायल हैं। सभी लोग काम से लौट रहे थे। पुलिस ने दोनों वाहनों को...
कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदरोडीह के समीप बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, मिनी ट्रक के पीछे से टकराने के कारण एक ऑटो पलट गया, जिसमें सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम एकतारा गोविंदपुर बिहार निवासी 40 वर्षीय जालिम तुरिया पिता का नाम बाढ़ो तुरिया की मौत हो गई, जबकि 30 वर्षीय सुरेश तूरिया, 23 वर्षीय सबिता देवी पिंटू तुरिया और 14 वर्षीय संदेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए। सभी घायल ईंट भट्ठे से काम करके जयनगर की ओर से कोडरमा लौट रहे थे। स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां जालिम तुरीया को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

अन्य तीन घायल मरीजों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। कोडरमा थाना प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि घटना के बाद मिनी ट्रक चालक और ऑटो चालक दोनों फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। मृतक के परिजन कोडरमा पहुंच रहे हैं और पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंपा जाएगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और घटनास्थल पर सड़कों की सुरक्षा और वाहन चालकों को सतर्क रहने की अपील की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




