ट्रैक्टर की चपेट में आकर महिला की मौत
तिलैया थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक सड़क हादसे में 36 वर्षीय महिला संगीता देवी की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मारी और ट्रैक्टर पलट गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और चालक की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों में शोक का माहौल है।

कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत सामतो काली मंदिर के सामने मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार डोमचांच निवासी संगीता देवी (36 वर्ष), पति राजेश कुमार सिंह, रामलखन सिंह यादव रोड के सामने से गुजर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहा बालू लदा ट्रैक्टर उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर महिला को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में संगीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही तिलैया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद मृतका के परिजनों में शोक का माहौल है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


