बच्चों की मौत से शोकाकुल परिजनों से मिलीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी
फोटो कोडरमा 04 में डूबने से तीन मासूम बच्चों की हुई दर्दनाक मौत के बाद शोक की लहर है। घटना की जानकारी मिलने पर महिला एवं बाल विकास मंत्री सह कोडरमा सं

जयनगर, निज प्रतिनिधि । प्रखंड के कोसमाड़ीह गांव में तालाब में डूबने से तीन मासूम बच्चों की हुई दर्दनाक मौत के बाद शोक की लहर है। घटना की जानकारी मिलने पर महिला एवं बाल विकास मंत्री सह कोडरमा संसद अन्नपूर्णा देवी सोमवार को कोसमाड़ीह पहुंचीं और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। मंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली तथा इस असहनीय दुख की घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत हृदयविदारक घटना है और सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। इस दौरान केदार नाथ यादव,रामदेव मोदी,स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीण भी मौजूद थे। गौरतलब है कि शनिवार की संध्या गांव के समीप स्थित तालाब में नहाने के दौरान तीनों बच्चे गहरे पानी में चले गए, जिससे उनकी डूबने से मौत हो गई।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



