डोमचांच में डोभा में डूबने से छह वर्षीय बच्चे की मौत

Oct 28, 2025 06:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share Share
Follow Us on

फोटो कोडरमा 08 वाढाब में मंगलवार को खेत की ओर गए एक छह वर्षीय बच्चे की डोभा में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बच्चा अपने परिवार के साथ छठ पू

डोमचांच में डोभा में डूबने से छह वर्षीय बच्चे की मौत

डोमचांच, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के गोलवाढाब में मंगलवार को खेत की ओर गए एक छह वर्षीय बच्चे की डोभा में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बच्चा अपने परिवार के साथ छठ पूजा संपन्न कर घर लौटा था। इसके बाद वह घर के बाहर खेलने निकला और खेत की ओर चला गया, जो घर से कुछ दूरी पर है। यहां से वह वहीं पर स्थित डोभा की ओर चला गया। इसी दौरान फिसलकर वह डोभा में गिर गया और डूब गया। जब बच्चा कई घंटे तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। ग्रामीणों से पूछताछ के बाद जब परिजन खेत की ओर गए तो बच्चे का शव डोभा से बरामद हुआ।

घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक परिजन शव को घर ले आए थे। परिजनों ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;