छठ के दौरान कुंडा आहार में डूबने से युवक की मौत

छठ के दौरान कुंडा आहार में डूबने से युवक की मौत

संक्षेप:

कोडरमा प्रखंड के चिगलावर निवासी उमेश यादव की छठ पर्व के दौरान कुंडा आहार में डूबने से मौत हो गई। पैर फिसलने के कारण वह गहरे पानी में चले गए। स्थानीय लोगों और गोताखोरों ने शव को रात 8:30 बजे निकाला।...

Oct 28, 2025 06:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share

कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा प्रखंड के चिगलावर निवासी उमेश यादव की मौत गांव के ही कुंडा आहार में डूबने से हो गई। घटना सोमवार की शाम की बतायी जाती है। जानकारी के अनुसार, उमेश यादव छठ पर्व के दौरान स्नान करने के लिए आहार में गए थे, इसी दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और गोताखोरों की टीम ने देर शाम तक खोजबीन की। काफी प्रयास के बाद रात करीब 8:30 बजे उमेश यादव का शव तालाब से बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही एसडीओ रिया सिंह घटनास्थल पर पहुंचीं और पूरे मामले की जानकारी ली।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मंगलवार को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। प्रशासन की ओर से सरकारी सहायता राशि भी परिजनों को तत्काल उपलब्ध कराई जा रही है। ग्रामीणों ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। पूरे क्षेत्र में छठ पर्व की खुशी मातम में बदल गई।