मरचोई के किशोर की वारिसलीगंज में तालाब में डूबने से मौत
सतगावां के अनुज सिंह के 16 वर्षीय पुत्र लव कुमार की मौत वारिसलीगंज में तालाब में डूबने से हो गई। लव अपने परिवार के साथ छठ पूजा मनाने गया था। तालाब की सफाई के बाद वह नहाने गया, जहाँ गहरे पानी में डूब...

सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के मरचोई निवासी अनुज सिंह के 16 वर्षीय पुत्र लव कुमार की मौत वारिसलीगंज में तालाब में डूबने से हो गई। जानकारी के अनुसार, लव कुमार अपने परिजनों के साथ छठ पूजा मनाने के लिए नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के बेलढा गांव गया था। छठ पर्व के बाद तालाब की सफाई पूरी होने के उपरांत वह नहाने के लिए तालाब में उतरा, जहां गहरे पानी में जाने से डूबकर मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने उसे तुरंत पास के डॉक्टर के पास ले जाया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार को मृतक का अंतिम संस्कार मरचोई गांव स्थित मुक्तिधाम में किया गया।
लव कुमार अपने माता-पिता का एकलौता पुत्र था। जानकारी के अनुसार, लव कुमार का परिवार दिल्ली से छठ पूजा मनाने के लिए मरचोई गांव आया था। इसी दौरान परिवार में एक व्यक्ति के निधन की सूचना मिलने पर वे लोग वारिसलीगंज स्थित अपनी मौसी के घर चले गए थे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। नवादा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को परिजनों को सौंप दिया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




