Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsTragic Death of Rinku Paswan Man Dies After Ingesting Pesticide Mistakenly
बरकट्ठा के युवक ने खाया जहर, इजाज के दौरान मौत

बरकट्ठा के युवक ने खाया जहर, इजाज के दौरान मौत

संक्षेप:

हजारीबाग जिले के बरकानगानो निवासी 33 वर्षीय रिंकू पासवान ने जहर खाकर आत्महत्या की। मानसिक असंतुलन के कारण रिंकू ने दवा की जगह कीटनाशक का सेवन कर लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रिंकू विवाहित था और...

Sep 08, 2025 01:58 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share Share
Follow Us on

कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। हजारीबाग जिले के बरकानगानो (बरकट्ठा) निवासी एक युवक ने जहर खाकर जान दे दी। मृतक की पहचान 33 वर्षीय रिंकू पासवान, निवासी बरकानगानो बरकट्ठा के रूप में हुई है। मृतक के भाई ने बताया कि रिंकू बचपन से ही दिव्यांग था। पिछले छह माह से उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं चल रही थी। रविवार को दोपहर का भोजन करने के बाद जब दवा खाने का समय आया तो उसने गलती से दवा की जगह घर में रखे अनाज कीटाणु सुरक्षा हेतु रखे गए कीटनाशक का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। पूछताछ करने पर उसने स्वयं बताया कि उसने कीटनाशक खा लिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

तत्काल घरवालों ने उसे निजी वाहन से सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि रिंकू विवाहित था और उसके दो छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। मानसिक असंतुलन बिगड़ने से पहले वह दूसरे महानगर में मजदूरी करता था, लेकिन पिछले छह माह से वह घर पर ही बेरोजगार था।