Kodarma News: सतगावां में सर्पदंश से 13 वर्षीय किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

हिन्दुस्तान, कोडरमा
Follow us on Google News
share

Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र की सुदूरवर्ती राजाबर पंचायत के कुसहनियां गांव में सर्पदंश से 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रकाश रा

Kodarma News: सतगावां में सर्पदंश से 13 वर्षीय किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र की सुदूरवर्ती राजाबर पंचायत के कुसहनियां गांव में सर्पदंश से 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रकाश राय के पुत्र कमलेश कुमार (13) के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि बुधवार रात कमलेश घर में सो रहा था। इसी दौरान किसी जहरीले सर्प ने उसे डस लिया। गुरुवार सुबह जब उसकी मां उसे जगाने पहुंची तो उसने पेट में तेज जलन और बेचैनी की शिकायत की। कुछ ही क्षणों बाद वह अचेत होकर गिर पड़ा और उसके नाक व मुंह से झाग निकलने लगा।

घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल उसे चारपहिया वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सतगावां पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।डॉक्टरों के अनुसार अस्पताल पहुंचने से पहले ही शरीर में जहर फैल जाने से उसकी मौत हो चुकी थी। कमलेश की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में शोक की लहर है और बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।