Kodarma News: ससुराल में पत्नी से विवाद, युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान
Kodarma News: फोटो कोडरमा 20 कोडरमा-गिरिडीह रेलखंड पर शुक्रवार की सुबह लाश मिलने की सूचना के बाद पहुंची पुलिस। कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कोडरमा थाना क्षेत्र अं

Kodarma News: कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा-गिरिडीह रेलखंड पर शुक्रवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बिहार के शेखपुरा जिला निवासी 36 वर्षीय संटू सिंह, पिता सरयू सिंह के रूप में हुई है।मामले की जानकारी देते हुए कोडरमा थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि संटू सिंह पूर्णानगर स्थित अपने ससुराल में रह रहा था। बीती रात किसी बात को लेकर उसका पत्नी और ससुरालवालों से विवाद हो गया। इसके बाद वह गुस्से में घर से निकल गया। ससुरालवाले उसकी तलाश में निकले तो देर रात लोचनपुर-नौवाडीह के समीप कोडरमा-गिरिडीह रेलखंड के पोल संख्या 7/3 के पास रेलवे ट्रैक के किनारे उसका शव पड़ा मिला।
परिजनों ने घटना की सूचना कोडरमा पुलिस और आरपीएफ को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच और परिजनों के बयान से यह सामने आया है कि ससुराल में विवाद के बाद संटू सिंह रेलवे ट्रैक की ओर गया था। आशंका है कि उसने ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या की है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है।


