पिकनिक मना कर लौट रहे नवादा के तीन युवक घायल, दो गंभीर
सतगावां, निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध पेट्रो जलप्रपात से पिकनिक मना कर लौट रहे तीन युवक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। हादसा जलप्रपात से कुछ

सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध पेट्रो जलप्रपात से पिकनिक मना कर लौट रहे तीन युवक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। हादसा जलप्रपात से कुछ ही दूरी पर बाघमरावा के समीप हुआ, जहां तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घायलों की पहचान नवादा के सद्भावना चौक निवासी अमित कुमार (26 वर्ष), पिता किशोर कुमार, आशीष आनंद (30 वर्ष), पिता स्वर्गीय आनंद कुमार तथा शशि कुमार (32 वर्ष), पिता बीरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। तीनों दोस्त एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर पेट्रो जलप्रपात से वापस लौट रहे थे। दुर्घटना में अमित कुमार और आशीष आनंद गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि शशि कुमार को मामूली चोटें आई हैं।
स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने अमित कुमार और आशीष आनंद की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें रेफर कर दिया। घटना के बाद परिजनों को सूचना दे दी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


