Three-Day Special Revenue Camp to Resolve Pending Cases in Koderma District जिले के सभी अंचल मुख्यालयों में 19 जुलाई से लगेगा राजस्व कैंप, Kodarma Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsThree-Day Special Revenue Camp to Resolve Pending Cases in Koderma District

जिले के सभी अंचल मुख्यालयों में 19 जुलाई से लगेगा राजस्व कैंप

कोडरमा जिले के सभी अंचल मुख्यालयों में 19, 21 और 22 जुलाई को तीन दिवसीय विशेष राजस्व कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य दाखिल खारिज, राजस्व और भूमि सुधार विभाग से संबंधित लंबित मामलों का शीघ्र...

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमाThu, 10 July 2025 11:21 PM
share Share
Follow Us on
जिले के सभी अंचल मुख्यालयों में 19 जुलाई से लगेगा राजस्व कैंप

कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के सभी अंचल मुख्यालयों में तीन दिवसीय विशेष राजस्व कैंप का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त ऋतुराज के निर्देश पर यह कैंप 19, 21 और 22 जुलाई को लगेगा। इसका उद्देश्य दाखिल खारिज, राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करना है। कैंप में विशेष रूप से 30 दिनों से अधिक समय से लंबित आपत्तिपूर्ण और आपत्तिरहित दाखिल खारिज के मामलों का निपटारा किया जाएगा। सभी अंचल अधिकारियों को अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन का निर्देश दिया गया है। राजस्व कैंप के अंतिम दिन जनप्रतिनिधियों के माध्यम से रैयतों को शुद्धिपत्र वितरित किए जाएंगे।

कैंप के सफल संचालन के लिए प्रत्येक प्रखंड में वरीय पदाधिकारियों को पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी दी गई है। प्रखंड अनुसार पर्यवेक्षण पदाधिकारी इस प्रकार रहेंगे: कोडरमा: अपर समाहर्ता डोमचांच: एसडीओ मरकच्चो: जिला आपूर्ति पदाधिकारी सतगावां: उप निर्वाचन पदाधिकारी चंदवारा: एलआरडीसी जयनगर: डीटीओ

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।