
दाखिल-खारिज के 718 मामले आए, 72 मामलों को मिली मंजूरी
कोडरमा में 16 से 18 अक्टूबर तक विशेष राजस्व कैंप आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य आम जनता को राजस्व सेवाएं तेजी से उपलब्ध कराना था। कैंप में 718 मामले प्राप्त हुए, जिनमें से 72 मामलों को मंजूरी दी...
कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा में 16 से 18 अक्टूबर तक तीन दिवसीय विशेष राजस्व कैंप का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य आम जनता को राजस्व संबंधी सेवाएं तेज़ और सुगम रूप से उपलब्ध कराना था। तीन दिवसीय शिविर में दाखिल-खारिज संबंधी कुल 718 मामले प्राप्त हुए, जिनमें से 72 मामलों को मंजूरी दी गई। इसके अलावा, 26 रैयतों को मौके पर ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में शुद्धिपत्र (संशोधन पत्र) प्रदान किया गया। राजस्व से संबंधित अन्य मामलों की बात करें तो कुल 112 मामलों में से 79 मामलों का त्वरित निष्पादन मौके पर ही किया गया। इस पहल से आम जनता को तत्काल राहत और समाधान प्राप्त हुआ, जिससे लोगों में संतोष और भरोसा बढ़ा।

विशेष राजस्व कैम्प के माध्यम से यह संदेश भी गया कि प्रशासन आम जनता के लिए उनकी समस्याओं का समाधान करने में तत्पर है और सरकारी सेवाओं को सरल एवं पारदर्शी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


