क्षत्रिय एकता गौरव समागम में दिखी समाज की एकजुटता
बताया गया कि लगभग 50 से अधिक वाहनों के काफिले के साथ कोडरमा जिले के विभिन्न प्रखंडों और प्रक्षेत्रों से लोग रांची के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। महासंघ

डोमचांच, निज प्रतिनिधि । उत्तरी छोटानागपुर क्षत्रिय महासंघ कोडरमा के नेतृत्व में रांची में आयोजित झारखंड प्रदेश स्तरीय क्षत्रिय एकता गौरव समागम में भाग लेने के लिए जिले से हजारों की संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग रवाना हुए। बताया गया कि लगभग 50 से अधिक वाहनों के काफिले के साथ कोडरमा जिले के विभिन्न प्रखंडों और प्रक्षेत्रों से लोग रांची के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। इस समागम में भाग लेने के लिए मुख्य रूप से उत्तरी छोटानागपुर क्षत्रिय महासंघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामलखन सिंह, महासचिव शिवलाल सिंह, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश महासचिव कामाख्या नारायण सिंह, उत्तरी छोटानागपुर क्षत्रिय युवा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष रणजीत सिंह तथा सचिव दिनेश सिंह शामिल हैं।
इसके अलावा महासंघ के संरक्षक रामचंद्र सिंह, सचिव राजेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष विजय कुमार सिंह भी रांची के लिए रवाना हुए।वहीं मरकच्चो प्रक्षेत्र से विजय सिंह, महाराज सिंह, सतीश सिंह, गोहाल प्रक्षेत्र से वकील सिंह, नागेश्वर सिंह, रामचंद्र सिंह प्रक्षेत्र से मनोज सिंह, रामदेव सिंह, पथलडीहा प्रक्षेत्र से जय नारायण सिंह, सतीश सिंह, विजय सिंह, सुरेंद्र सिंह तथा डोमचांच प्रक्षेत्र से शिवशंकर सिंह, रणजीत कुमार सिंह, सागर सिंह और शक्ति सिंह सहित हजारों की संख्या में समाज के लोग इस गौरव समागम में भाग लेने के लिए रांची रवाना हुए हैं। महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम में समाज की एकता, सामाजिक उत्थान और संगठन को मजबूत करने पर विशेष चर्चा की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


