ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड कोडरमाधान की खरीदारी में पैक्सो से इस वर्ष किसानों को मिलेगा 1868 रू प्रति क्विंटल

धान की खरीदारी में पैक्सो से इस वर्ष किसानों को मिलेगा 1868 रू प्रति क्विंटल

कोडरमा जिले में इस वर्ष धान की बेहतर पैदावार हुई है। सरकार स्तर से भी पैक्सो के जरिये किसानों से धान की खरीदारी 15 नवम्बर से शुरू की जा सकती...

धान की खरीदारी में पैक्सो से इस वर्ष किसानों को मिलेगा 1868 रू प्रति क्विंटल
हिन्दुस्तान टीम,कोडरमाSat, 31 Oct 2020 11:50 PM
ऐप पर पढ़ें

कोडरमा जिले में इस वर्ष धान की बेहतर पैदावार हुई है। सरकार स्तर से भी पैक्सो के जरिये किसानों से धान की खरीदारी 15 नवम्बर से शुरू की जा सकती है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष किसानों को 53 प्रति क्विंटल ज्यादा राशि दी जायेगी। पिछले वर्ष जहां किसानों से 1815 रू प्रति क्विंटल धान की खरीदारी की गई थी। जबकि इस वर्ष 1868 रू प्रति क्विंटल धान की खरीदारी की जायेगी। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष करीब डेढ़ गुणा धान की खरीदारी की जायेगी। हलांकि अभी तक धान की खरीदारी का लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है। पिछले वर्ष जिले में 70 हजार 106 क्विंटल धान की खरीदारी की गई थी। पिछले वर्ष जिले में 13 पैक्सो के जरिये किसानों से धान की खरीदारी हुई थी। इस वर्ष भी सभी पैक्सों से धान खारीदारी के लिए प्रस्ताव मांगा गया है और अद्यतन अंकेक्षण कराने का निर्देश भी जिला सहकारता विभाग द्वारा दिया गया है। हालांकि इस वर्ष धान की बेहतर पैदावार को देखते हुए पैक्सों की संख्या बढ़ाई जाने के सवाल पर जिला सहकारता पदाधिकारी चंद्रजीत खलको ने कहा कि डीसी के निर्देश के बाद इस पर अंतिम निर्णय लिया जायेगा।

अधिक से अधिक किसानों का निबंधन कराने का निर्देश :

जिला सहाकरता विभाग द्वारा अधिक से अधिक किसानों को पैक्सों द्वारा निबंधन कराने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए पैक्सों में फार्म भी उपलब्ध करा दिया गया है ताकि किसान आसानी से पैक्सों में सरकार के उचित मूल्य पर धान को बेच सकें। बता दे कि जिले में धान खरीदारी के लिए बिचौलिये को सक्रीय रहते है जो सरकार के निर्धारित मूल्य विरूद्ध काभी कम पैसे पर किसानों से धान की खरीदारी करते हैं। हालांकि विभाग द्वारा किसानों को बिचौलियों से बचते हुए पैक्सों में धान उचित मूल्य पर बेचे जाने को आग्रह किया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें