ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड कोडरमाहर्षोल्लास के साथ गोवर्द्धन पूजा का समापन

हर्षोल्लास के साथ गोवर्द्धन पूजा का समापन

गोवर्द्धन सेवा संघ मड़ुआटांड़ के तत्वावधान में 22 अक्तूबर को गोवर्द्धन पूजा हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इसके पूर्व 22 अक्तूबर को संघ अध्यक्ष बंधन यादव के घर से शोभायात्रा निकाली गई। शाम चार बजे...

हर्षोल्लास के साथ गोवर्द्धन पूजा का समापन
हिन्दुस्तान टीम,कोडरमाSun, 22 Oct 2017 08:35 PM
ऐप पर पढ़ें

गोवर्द्धन सेवा संघ मड़ुआटांड़ के तत्वावधान में 22 अक्तूबर को गोवर्द्धन पूजा हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इसके पूर्व 22 अक्तूबर को संघ अध्यक्ष बंधन यादव के घर से शोभायात्रा निकाली गई। शाम चार बजे पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने आयोजन स्थल पर पूजा-अर्चना की। पूजा स्थल पर शिक्षा मंत्री डॉ. नीरा यादव, विधायक प्रो. जानकी यादव, विधायक राजकुमार यादव, पूर्व विधायक अमित कुमार यादव और डॉ. नरेश पंडित ने पूजा की। रात में आठ बजे से छैला बिहारी एंड पार्टी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। आयोजन को सफल बनाने में सुरेंद्र यादव, रामनाथ यादव, महेश यादव, महेंद्र यादव, दिनेश वर्मा, विशुनदेव यादव, मदन राम, रामसहाय यादव, रिंकू देवी, आशा देवी, मंगला देवी और सुभाष यादव के अलावा समिति के अन्य लोग सक्रिय रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें