मतगणना को लेकर आज कोडरमा में बदली रहेगी रांची-पटना रोड की यातायात व्यवस्था

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
Follow us on Google News
share

कोडरमा, वरीय संवाददाता य पॉलिटेक्निक कॉलेज, कोडरमा में संपन्न होगा। सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए रांची-पटना मुख्य मार्ग पर वाहनों क

मतगणना को लेकर आज कोडरमा में बदली रहेगी रांची-पटना रोड की यातायात व्यवस्था

कोडरमा, वरीय संवाददाता। नगर निकाय चुनाव की मतगणना को लेकर शुक्रवार को यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किया गया है। मतगणना का कार्य राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, कोडरमा में संपन्न होगा। सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए रांची-पटना मुख्य मार्ग पर वाहनों के आवागमन के लिए वैकल्पिक रूट निर्धारित किया गया है। प्रशासन द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, बिहार की ओर से कोडरमा जिला में प्रवेश करने वाले वाहनों को बागीटांड़ से लोकाई की ओर जाने वाले रास्ते से संत क्लेयर्स स्कूल मोड़ होते हुए रांची की ओर जाना होगा। वहीं रांची की ओर से आने वाले वाहनों को कोडरमा स्थित हनुमान मंदिर से संत क्लेयर्स स्कूल मोड़ होते हुए बागीटांड़ के रास्ते नवादा की ओर भेजा जाएगा।

हालांकि, स्कूल बसों और एंबुलेंस वाहनों पर यह आदेश लागू नहीं होगा। प्रशासन ने आम नागरिकों से निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का पालन करने और यातायात व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।