शिक्षकों की दक्षता परखने के लिए टीचर नीड असेसमेंट शुरू

हिन्दुस्तान, कोडरमा
Follow us on Google News
share

सतगावां के उच्च विद्यालय बासोडीह में मंगलवार को टीचर नीड असेसमेंट कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसका उद्देश्य शिक्षकों की शैक्षणिक आवश्यकताओं का आकलन करना है। यह आकलन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है और सभी सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों के लिए अनिवार्य है। यह तीसरी बार हो रहा है।

शिक्षकों की दक्षता परखने के लिए टीचर नीड असेसमेंट शुरू

सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के उच्च विद्यालय बासोडीह में मंगलवार को टीचर नीड असेसमेंट कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य शिक्षकों की शैक्षणिक आवश्यकताओं और दक्षताओं का आकलन करना है, ताकि भविष्य में उनकी जरूरत के अनुसार प्रभावी प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा सके। यह आकलन पूरी तरह डिजिटल माध्यम से ऑनलाइन पोर्टल के जरिए किया जा रहा है। प्रखंड के कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों के लिए इसमें शामिल होना अनिवार्य किया गया है। उल्लेखनीय है कि शिक्षकों का यह नीड असेसमेंट तीसरी बार कराया जा रहा है। प्रत्येक बैच में 75-75 शिक्षकों को शामिल किया गया है।

कार्यक्रम की निगरानी और सफल संचालन के लिए जिला एवं प्रखंड स्तर के कई अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। जिला स्तर से एपीओ अमर कुमार एवं डीएसी नेहा तिवारी विशेष रूप से उपस्थित थीं। वहीं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अशोक कुमार उपाध्याय, बीआरपी मो. शहजाद आलम, वीरेंद्र प्रसाद, सीआरपी संतोष कुमार, राजेंद्र प्रसाद, आरटी बजरंगी सिंह, सुजीत कुमार तथा कंप्यूटर ऑपरेटर कन्हैया कुमार और अविनाश कुमार ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।