Kodarma News: स्वाइन फ्लू का खतरा बरकरार, सभी को सावधानी बरतने की दरकार

हिन्दुस्तान, कोडरमा
Follow us on Google News
share

Kodarma News: फोटो कोडरमा 25 कोडरमा सदर अस्पताल में बुधवार को इलाज के लिए पर्ची कटाने के लिए जुटी मरीजों की भीड़। प्वांइटर कोडरमा जिले में अभी तक नहीं मिले हैं एक

Kodarma News: स्वाइन फ्लू का खतरा बरकरार, सभी को सावधानी बरतने की दरकार

Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। स्वाइन फ्लू का खतरा लगातार बढ़ रहा है। दूसरी ओर इसको लेकर कहीं से भी सावधानी जैसी चीजें नहीं दिख रही है। कोडरमा सदर अस्पताल में भी बुधवार को एक भी मरीज मास्क लगाए नहीं दिखे। कर्मचारी भी इसको लेकर सतर्कता नहीं बरत रहे हैं। दूसरी ओर, कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार का कहना है कि स्वाइन फ्लू के शुरुआती लक्षण सामान्य वायरल संक्रमण जैसे हो सकते हैं। फिलहाल कोडरमा में अभी तक एक भी केस रिकॉर्ड नहीं किए गए हैं। इधर, सदर अस्पताल कोडरमा की उपाधीक्षक डॉ फरहाना महफूज कहती हैं कि अस्पताल प्रबंधन पूरी तरह से तैयार है। बेड और वार्ड रिजर्व रखे गए हैं। इसमें गंभीर मरीजों के इलाज की सुविधा होगी। जरूरी दवाएं और जांच के इंतजाम हैं। कहा कि स्वाइन फ्लू के लक्षण वाले मरीजों की जांच कराएं। घबराएं नहीं।

संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने से दूसरे को खतरा

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, मौसम में बदलाव के दौरान वायरल संक्रमण के मामले बढ़ते हैं। स्वाइन फ्लू भी संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने या सांस के साथ निकलने वाली संक्रमित बूंदों से फैल सकता है। शुरुआत में इसके लक्षण सामान्य सर्दी-जुकाम जैसे ही नजर आते हैं। ऐसे में लगातार लक्षण बने रहने या स्थिति बिगड़ने पर डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

कोडरमा के डॉक्टरों की क्या है राय:

कोडरमा जिला आईएमए के अध्यक्ष सह होप अस्पताल के संचालक डॉ सुजीत कुमार राज ने बताया कि ऐसे लक्षणों को नजरअंदाज करने के बजाय मरीज की तत्काल जांच और इलाज जरूरी है। झुमरीतिलैया के भागीरथी मातृसदन के डॉ प्रशांत उपाध्याय बताते हैं कि सर्दी-जुकाम, बुखार या खांसी होने पर भीड़भाड़ वाली जगहों से दूरी बनाने और संक्रमण फैलने से रोकने के लिए सावधानी अनिवार्य है। आर्यन अस्पताल के संचालक डॉ प्रवीण कुमार कहते हैं कि किसी भी फ्लू जैसी बीमारी से बचाव के लिए सतकर्ता ही एक मात्र उपाय है। अगर आप सतर्क रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦स्वाइन फ्लू के लक्षण क्या हैं?−
स्वाइन फ्लू के शुरुआती लक्षण सामान्य वायरल संक्रमण जैसे हो सकते हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़कोडरमाKodarma News: स्वाइन फ्लू का खतरा बरकरार, सभी को सावधानी बरतने की दरकार