सतगावां में प्रखंडस्तरीय कार्यशाला आयोजित, शत-प्रतिशत नामांकन पर जोर

हिन्दुस्तान, कोडरमा
Follow us on Google News
share

सतगावां में 'स्कूल रुआर 2026 (बैक टू स्कूल कैंपेन)' की सफलता के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता बीडीओ ओम प्रकाश बड़ाईक ने की। इसमें 5 से 18 वर्ष के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने की रणनीति पर चर्चा की गई, विशेष रूप से विद्यालय से बाहर रह गए बच्चों के नामांकन की सुनिश्चितता पर।

सतगावां में प्रखंडस्तरीय कार्यशाला आयोजित, शत-प्रतिशत नामांकन पर जोर

सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में सोमवार को ‘स्कूल रुआर 2026 (बैक टू स्कूल कैंपेन)’ की सफलता को लेकर एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) ओम प्रकाश बड़ाईक ने की। कार्यशाला का उद्घाटन बीडीओ ओम प्रकाश बड़ाईक, 20 सूत्री अध्यक्ष विजय सिंह, अंचलाधिकारी केशव प्रसाद चौधरी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सुरेश राम समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यशाला में 5 से 18 वर्ष के सभी बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई। इसमें विशेष रूप से विद्यालय से बाहर रह गए बच्चों की पहचान कर उनका नामांकन सुनिश्चित करने, नामांकित बच्चों की नियमित उपस्थिति पर निगरानी रखने और संबंधित आंकड़ों को ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर दर्ज करने पर जोर दिया गया।

साथ ही कक्षा 1 से 11 तक के सभी छात्र-छात्राओं का अगली कक्षा में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने तथा ड्रॉपआउट दर को शून्य पर लाने के लिए प्रखंड स्तर पर नियमित अनुश्रवण की आवश्यकता बताई गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।