Kodarma News: जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप का समापन, 200 खिलाड़ियों ने लिया भाग
Kodarma News: करीब 200 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम (फोटो: 8 में कोडरमा जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से आयोजित प्रतियोग

Kodarma News: झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। कोडरमा जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में जेजे कॉलेज, झुमरी तिलैया में आयोजित 9वीं कोडरमा जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने ट्रायथलॉन, दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद एवं शॉट पुट सहित विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
प्रतियोगिता के परिणाम
अंडर-14 बालक वर्ग के ट्रायथलॉन-ए में रिशु रंजन ने स्वर्ण, अयान राज यादव ने रजत और लोकेश कुमार यादव ने कांस्य पदक प्राप्त किया। जबकि ट्रायथलॉन-बी में अमन कुमार सिंह स्वर्ण, करण कुमार रजत और पवन कुमार कांस्य पदक विजेता रहे। जबकि ट्रायथलॉन-सी में विवेक कुमार ने स्वर्ण, गोपाल कुमार ने रजत तथा श्रेयांश शाह ने कांस्य पदक हासिल किया।वहीं अंडर-14 बालिका वर्ग के ट्रायथलॉन-ए में माही कुमारी ने स्वर्ण, खुशी कुमारी ने रजत और अनन्या कुमारी ने कांस्य पदक जीता। ट्रायथलॉन-बी में रोशनी कुमारी स्वर्ण, अन्नपूर्णा गोप रजत व अमोली कांस्य पदक, ट्रायथलॉन-सी में सिमरन कुमारी ने स्वर्ण, तानिया कुमारी ने रजत और लक्ष्मी कुमारी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। जबकि अंडर-16 बालक वर्ग के 60 मीटर में नित्यानंद ने स्वर्ण, सुभदीप सरकार को रजत और करण कुमार ने कांस्य पदक, 600 मीटर में अंकित कुमार तिवारी स्वर्ण, अनिल कुमार रजत और सौरभ कुमार कांस्य, 1500 मीटर में सौरभ कुमार ने स्वर्ण, अनुज कुमार ने रजत तथा प्रिंस कुमार ने कांस्य पदक हासिल किया। लांग जंप में नित्यानंद कुमार स्वर्ण, सौरभ कुमार रजत और शुभम कुमार कांस्य पदक, शॉट पुट में बादल कुमार यादव को स्वर्ण, सोनू कुमार को रजत और आदित्य राज सिंह को कांस्य पदक मिला। वहीं अंडर-16 बालिका वर्ग के 60 मीटर में उषा कुमारी को स्वर्ण, अमरीन खातून को रजत और सुषमा कुमारी को कांस्य पदक, 600 मीटर में प्रीति कुमारी को स्वर्ण व दिव्या कुमारी को रजत पदक आदि शामिल हैं।सीनियर वर्ग में भी खिलाड़ियों ने दिखाया दम
सीनियर पुरुष वर्ग के 100 मीटर में सूरज कुमार को स्वर्ण, विक्की कुमार पंडित को रजत और विक्रम कुमार शर्मा को कांस्य पदक, 1500 मीटर में पप्पू कुमार ने स्वर्ण, शुभम कुमार ने रजत तथा करण कुमार ने कांस्य पदक हासिल किया। इस अवसर पर कोडरमा जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि कोडरमा के खिलाड़ियों में काफी प्रतिभा है। उचित प्रशिक्षण और अवसर मिलने पर आने वाले समय में जिले के अनेक खिलाड़ी राज्य, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोडरमा का नाम ऊंचा करेंगे।
विनर कप एवं रनर कप
प्रतियोगिता में विनर कप डिफेंस फिजिकल अकेडमी को मिला, जबकि रनर कप डीआईपीएस, तिलैया डैम ने हासिल किया। प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में अमित कुमार राय, सोनू, सुभाष, रोशन, टिकलाल, आदर्श, मनोज कुमार राणा, प्रशांत तिवारी, सुमित, अमन, कुंदन, कैफ, साहिल सहित अन्य लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

