Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsSuccessful 12-Day National Camp at Sainik School Tilaiya Youth Empowerment Through NCC
एक भारत- श्रेष्ठ भारत शिविर में दिखा राष्ट्रीय समन्वय और युवाओं का जोश

एक भारत- श्रेष्ठ भारत शिविर में दिखा राष्ट्रीय समन्वय और युवाओं का जोश

संक्षेप:

बिहार और झारखंड एनसीसी निदेशालय के तहत सैनिक स्कूल तिलैया में चल रहे 12 दिवसीय राष्ट्रीय शिविर का आठवां दिन सफल रहा। रांची से आए कर्नल विकास बोला ने कैडेट्स को अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया और रोजगार की...

Oct 14, 2025 03:10 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share Share
Follow Us on

चंदवारा निज प्रतिनिधि। बिहार एंड झारखंड एनसीसी निदेशालय के तत्वावधान में सैनिक स्कूल तिलैया के प्रांगण में चल रहे 12 दिवसीय राष्ट्रीय शिविर एक भारत श्रेष्ठ भारत के आठवें दिन का आयोजन भी अत्यंत सफल और प्रेरणादायक रहा। इस अवसर पर रांची से आए कर्नल विकास बोला (आर्मी रिक्रूटिंग सर्विस, रांची) ने कैडेट्स को अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया, एसएसबी चयन और एनसीसी एबीसी सर्टिफिकेट के लाभ के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को रोजगार की संभावनाओं को लेकर जागरूक करते हुए दलालों और बिचौलियों से सावधान रहने की विशेष सलाह दी। शिविर में इंटर ग्रुप क्विज प्रतियोगिता का आयोजन सांस्कृतिक समन्वयक सेकंड ऑफिसर अभिजीत आनंद एवं गर्ल्स कैडेट इंस्ट्रक्टर शिवानी शर्मा के नेतृत्व में किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके अतिरिक्त टग ऑफ वॉर, वॉलीबॉल और खो-खो की इंटर ग्रुप प्रतियोगिताएं भी सूबेदार चंपा मुरमुर के निर्देशन में आयोजित की गईं, जिनमें कैडेट्स ने अत्यंत जोश और अनुशासन के साथ भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिविर के नोडल अधिकारी लेफ्टिनेंट संतोष कुमार, सूबेदार मेजर अरविंद कुमार,ट्रेनिंग जेसीओ सूबेदार बलविंदर सिंह,सूबेदार एएन ठाकुर, सूबेदार चंद्रहास, सूबेदार चंपा मुरमुर, सूबेदार रविंद्र हेबराम, सूबेदार जतरू तिर्की, नायब सूबेदार घसीटाराम (सेना मेडल), प्रधान सहायक राजेश कुमार, सहायक रणधीर कुमार, सहायक सिद्धार्थ कुमार आदि की सक्रिय भूमिका रही।