ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड कोडरमाबेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए छ: दिवसीय कार्यशाला शुरू

बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए छ: दिवसीय कार्यशाला शुरू

बेटियां सदैव खुश रहें,हर क्षेत्र में सक्षम बनें,आत्मनिर्भर बनें,इस उद्देश्य के साथ भारतीय जैन संगठन,झारखंड प्रांत द्वारा छह दिनी नि:शुल्क कार्यशाला का आयोजन श्री दिगंबर जैन महिला समाज झुमरी तलैया की...

बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए छ: दिवसीय कार्यशाला शुरू
हिन्दुस्तान टीम,कोडरमाTue, 22 Sep 2020 11:33 PM
ऐप पर पढ़ें

बेटियां सदैव खुश रहें,हर क्षेत्र में सक्षम बनें,आत्मनिर्भर बनें,इस उद्देश्य के साथ भारतीय जैन संगठन,झारखंड प्रांत द्वारा छह दिनी नि:शुल्क कार्यशाला का आयोजन श्री दिगंबर जैन महिला समाज झुमरी तलैया की पहल पर शुरू हो गया है। 22 से 27 सितंबर तक चलने वाले इस कार्यशाला में पूरे देश से कोई भी बेटी निबंधन करके प्रतिभागी बन सकती हैं।अधिक संख्या में बेटियों का निबंधन होने के कारण एक साथ तीन कार्यशाला का आयोजन किया गया है।

स्मार्ट गर्ल कार्यक्रम के राष्ट्रीय प्रमुख संजय सिंधी स्वयं 18 साल से ऊपर की बेटियों को बैच नं.154 में प्रशिक्षित करेंगे। बैच नं.155 और 158 के प्रशिक्षक दिल्ली के विपिन जैन और खपोली महाराष्ट्र से श्रीमती राज नाहर हैं। कार्यशाला के पहले दिन सेल्फ अवेयरनेस यानी स्व-जागरूकता विषय के अंतर्गत बेटियों में अपने आपके प्रति बेहतर समझ विकसित करने के लिए वैज्ञानिक रूप से कई एक्टिविटी कराई गई। कार्यशाला की झारखंड राज्य संयोजिका सरला जैन ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत के लिए बेटियों और मातृशक्ति को सक्षम,स्वावलंबी बनाने की जरूरत है। इस कार्य को करने में उन्हें झुमरी तिलैया से आशा और राज,गिरिडीह से हेमलता और शशि,रांची से मोनिका सुजाता और पायल,हजारीबाग से विजय आशा और सुशीला,डाल्टनगंज से अलका,बोकारो से धर्मेंद्र,धनबाद से कामना,रामगढ़ से खुशबू,देवघर से रुपाश्री,जसपुर से शशि,सरिया से मोनिला समेत अनेक लोगों का सहयोग मिल रहा है। निर्वतमान वार्ड पार्षद पिंकी जैन ने कहा की भारतीय जैन संगठन द्वारा यह अच्छी पहल है। भारतीय जैन संगठन के मीडिया प्रभारी नवीन जैन,राजकुमार जैन अजमेरा ने संयुक्त रूप से जानकारी दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें