
खेल शारीरिक गतिविधि नहीं, जीवन को दिशा देने वाला माध्यम: कमांडेंट
ग्रिजली विद्यालय के फुटबॉल ग्राउंड में स्पोर्ट्स फिएस्टा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पवन कुमार सिंह ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल प्रदान किए गए। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें हर्डल रेस, फ्रूट एंड बास्केट रेस, और रिले रेस शामिल हैं।
चंदवारा निज प्रतिनिधि। स्पोर्ट्स फिएस्टा का आयोजन ग्रिजली विद्यालय के फुटबॉल ग्राउंड में शनिवार को किया गया। इस अवसर पर 203 कोबरा के कमांडेंट पवन कुमार सिंह व अनुपमा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम में निदेशक अविनाश सेठ व सुनीता सेठ, सीईओ प्रकाश गुप्ता निशा गुप्ता, सीओओ तनिष्क सेठ, ग्रिज़ली बीएड कॉलेज ऑफ एजुकेशन की उपनिदेशिका डॉ. संजीता कुमारी, प्राचार्य डॉ. मोहित कुमार तिवारी, ग्रिजली विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजना कुमारी, प्राचार्य सुजीत कुमार, ग्रिजली पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या निरजा कौशल आदि मौजूद थे। प्रधानाचार्या अंजना कुमारी ने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास का सशक्त माध्यम हैं, जो उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, सहयोग और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं।
मुख्य अतिथि पवन कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि खेल केवल शारीरिक गतिविधि नहीं, बल्कि जीवन को दिशा देने वाला माध्यम हैं। खेल बच्चों में अनुशासन, टीम भावना, धैर्य और लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता विकसित करते हैं, जो उन्हें जीवन में सफलता की ओर अग्रसर करते हैं, इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी को खेलों से नियमित रूप से जुड़ा रहना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल प्रदान किए गए। हर्डल रेस में अंश वर्मा ने प्रथम, अनोखी प्रकाश ने द्वितीय व ऋषि कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। फ्रूट एंड बास्केट रेस में आयुष कुमार प्रथम, अंश राज द्वितीय और प्रीतम यादव तृतीय स्थान पर रहे। कैटरपिलर एवं बटरफ्लाई रेस में वसुंधरा राज व ऐनम फातमा ने प्रथम, आर्यन रंजन एवं अक्षत कुमार ने द्वितीय व शिवांश शाही और सूर्य राज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिकाओं की रिले रेस में परी कुमारी, रिया, सिमरन एवं अनुष्का की टीम प्रथम रही, जबकि परी, अक्षिता यादव, किट्टू कुमारी एवं पूर्णिमा की टीम द्वितीय तथा सिंधु कुमारी, प्रज्ञा कुमारी, शांभवी सेखावत व जीविका यादव की टीम तृतीय स्थान पर रही। बालकों की रिले रेस में गौरव कुमार, वेद कुमार सिंह, श्रीकांत कुमार एवं हिमांशु कुमार की टीम प्रथम रही, वहीं पीयूष रंजन, अंजन राज, आयुष कुमार व शिवम कुमार की टीम द्वितीय तथा लक्ष्य राज, प्रिंस कुमार यादव, सोमराज पाल व समर प्रताप सिंह की टीम तृतीय रही।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




