तेज रफ्तार एसयूवी ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो घायल

Mar 02, 2026 11:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share Share
Follow Us on

कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। ने सामने से जा रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और उन्हें चोटें आईं। घायलों

तेज रफ्तार एसयूवी ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो घायल

कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत महाराणा प्रताप चौक के समीप सोमवार को एक तेज रफ्तार एसयूवी ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। घटना में बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार तिलैया से रजौली की ओर जा रही फॉरचूनर कार ने सामने से जा रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और उन्हें चोटें आईं। घायलों की पहचान वीरेंद्र ठाकुर तथा रजौली निवासी नवलेश कुमार के रूप में हुई है। दोनों जय दुर्गा आयरन फैक्ट्री में कार्यरत हैं। घटना की सूचना मिलते ही तिलैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है तथा चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।