Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsSpecial Train from Jodhpur to Kolkata for Festivals on October 24 2025
कोडरमा होकर चलेगी जोधपुर-कोलकाता के बीच स्पेशल ट्रेन

कोडरमा होकर चलेगी जोधपुर-कोलकाता के बीच स्पेशल ट्रेन

संक्षेप:

कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। गी। इस स्पेशल ट्रेन में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का एक कोच, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के छह कोच, तृतीय वातानुकूलित इकोनॉमी श

Oct 22, 2025 04:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share Share
Follow Us on

कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा एवं सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए जोधपुर-कोलकाता के बीच एक ट्रिप जोधपुर-कोलकाता-जोधपुर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। जानकारी के अनुसार, जोधपुर-कोलकाता स्पेशल ट्रेन 24 अक्टूबर 2025 को जोधपुर से चलेगी, जबकि कोलकाता-जोधपुर स्पेशल ट्रेन 26 अक्टूबर 2025 को कोलकाता से रवाना होगी। इस स्पेशल ट्रेन में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का एक कोच, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के छह कोच, तृतीय वातानुकूलित इकोनॉमी श्रेणी के तीन कोच, शयनयान श्रेणी के चार कोच तथा साधारण श्रेणी के चार कोच लगाए जाएंगे। यह जानकारी मोहम्मद इकबाल, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, धनबाद तथा वरीय जनसंपर्क अधिकारी द्वारा दी गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।