गांव-गांव और चौक-चौराहों तक पुलिस की सक्रियता दिखनी चाहिए: एसपी

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share

जयनगर में एसपी कुमार शिवाशीष ने थाना का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने लंबित मामलों, गश्ती व्यवस्था और पुलिस की सक्रियता की समीक्षा की। एसपी ने अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता देने और गांवों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने की बात कही। उन्होंने पुलिसिंग में जनहित और जनता की समस्याओं को सुनने पर जोर दिया।

गांव-गांव और चौक-चौराहों तक पुलिस की सक्रियता दिखनी चाहिए: एसपी

जयनगर, निज प्रतिनिधि। एसपी कुमार शिवाशीष ने बुधवार को जयनगर थाना का औचक निरीक्षण की विभिन्न मामलों को लेकर समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना में लंबित मामलों, अभिलेखों, गश्ती व्यवस्था तथा पुलिस पदाधिकारियों की सक्रियता का जायजा लिया। इस दौरान एसपी ने थाना प्रभारी एवं पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। नियमित एवं प्रभावी गश्ती सुनिश्चित हो, ताकि असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके और आम लोगों में सुरक्षा का माहौल कायम रहे। कहा कि पुलिस की मौजूदगी केवल थाना तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि गांव-गांव और चौक-चौराहों तक पुलिस की सक्रियता दिखनी चाहिए।

एसपी ने जनहितैषी पुलिसिंग पर विशेष जोर देते हुए कहा कि आम जनता की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना जाए तथा फरियाद लेकर आने वाले लोगों के साथ बेहतर व्यवहार किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता और पुलिस के बीच विश्वास मजबूत होना बेहद जरूरी है, तभी कानून व्यवस्था और अधिक प्रभावी हो सकेगी।औचक निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की व्यवस्था, रिकॉर्ड संधारण एवं सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। साथ ही लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।