सतगावां की बिटिया ने बढ़ाया मान, 94.2 प्रतिशत अंकों के साथ पाया पहला स्थान

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
Follow us on Google News
share

सतगावां की नावाडीह पंचायत की सोनाली कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्हें प्रखंड शिक्षा संसाधन केंद्र में एक समारोह में शील्ड देकर सम्मानित किया गया। सोनाली ने सतगावां प्रखंड में प्रथम स्थान हासिल किया है, और सभी ने उनकी सफलता की सराहना की।

सतगावां की बिटिया ने बढ़ाया मान, 94.2 प्रतिशत अंकों के साथ पाया पहला स्थान

सतगावां निज प्रतिनिधि। प्रखंड के नावाडीह पंचायत अंतर्गत बाद निवासी सोनाली कुमारी ने अपनी मेधा और कड़ी मेहनत के दम पर पूरे क्षेत्र का नाम रौशन किया है। मैट्रिक की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करने वाली सोनाली को सोमवार को प्रखंड शिक्षा संसाधन केंद्र में आयोजित एक सादे समारोह में शील्ड देकर सम्मानित किया गया। राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय, बासोडीह की छात्रा सोनाली कुमारी ने दसवीं की परीक्षा में 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ उन्होंने सतगावां प्रखंड में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। सोनाली की इस उपलब्धि पर प्रखंड शिक्षा कार्यक्रम पदाधिकारी अशोक कुमार उपाध्याय ने उन्हें शील्ड प्रदान की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।सम्मान

समारोह के दौरान बीआरपी मो.शहजाद आलम,सीआरपी संतोष कुमार,राजेंद्र प्रसाद,आरटी बजरंगी सिंह, सुजीत कुमार, ऑपरेटर अविनाश कुमार, करण कुमार,अनुसेवक विनोद कुमार और जवाहर प्रसाद अकेला मुख्य रूप से उपस्थित थे। सभी ने सोनाली की सफलता की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।