Six Arrested in Attempted Kidnapping Case Linked to One-Sided Love in Jharkhand एकतरफा प्रेम प्रसंग में लड़की की अगवा का प्रयास मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, Kodarma Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsSix Arrested in Attempted Kidnapping Case Linked to One-Sided Love in Jharkhand

एकतरफा प्रेम प्रसंग में लड़की की अगवा का प्रयास मामले में छह आरोपी गिरफ्तार

झारखंड के मरकच्चो थाना क्षेत्र के गगरेसिंगा में एक तरफा प्रेम प्रसंग के चलते युवती का अपहरण करने का प्रयास हुआ। पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें मुख्य अपराधी मनोज कुमार सिन्हा है। अपराधियों...

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमाMon, 30 Dec 2024 11:58 PM
share Share
Follow Us on
एकतरफा प्रेम प्रसंग में लड़की की अगवा का प्रयास मामले में छह आरोपी गिरफ्तार

कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मरकच्चो थाना थाना क्षेत्र के गगरेसिंगा में एक तरफा प्रेम प्रसंग में युवती की अगवा के प्रयास मामले में पुलिस छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एसपी अनुदीप सिंह ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मरकच्चो थानान्तर्गत ग्राम गगरेसिंगा में हथियार के बल पर लड़की की अगवा करने का प्रयास किया गया है। सूचना के बाद थाना प्रभारी सौरव शर्मा के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। गठित छापेमारी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्कॉपियो वाहन से भाग रहे छह अपराधियों को पकड़ा गया। पकड़े गए अपराधियों से पूछताछ में यह मामला एक तरफा प्रेम प्रसंग का मिला है। एक तरफा प्रेम में अपराधी द्वारा हथियार के बल पर लड़की की अगवा कर शादी करना चाह रहा था। जबकि अपराधी पूर्व से शादीशुदा है और उसकी पत्नी छोड़कर चली गई है। मुख्य अपराधी मनोज कुमार सिन्हा पीड़िता की दीदी का देवर है। पकड़े गये अपराधी दीपु कुमार सिन्हा के पास से एक जिंदा गोली, मनोज कुमार सिन्हा के पास से दो चिल्ली पाउडर स्प्रे,पकडाए अपराधियों की निशानदेही पर एक देशी कट्टा,एक जिंदा गोली बरामद किया गया हैं। इस संबंध में थाना कांड सं- 109/2024 के तहत मामला दर्ज कर आगे कार्रवाई की जा रही हैं। मौके पर डीएसपी प्रशिक्षु दिवाकर कुमार,था प्रभारी समेत मौजूद थे।

गिरफ्तार लोगों के नाम

गिरफ्तार लोगों में मनोज कुमार सिन्हा,उम्र 40 वर्ष, पिता- रामकिशुन प्रसाद सिन्हा, सा. नायकडीह, थाना- देवरी, जिला- गिरिडीह निवासी, अभय कुमार,उम्र 18 वर्ष,पिता-रंधीर राम,सा महुवरी, थाना गांवा,जिला गिरिडीह, चंदन कुमार,30 वर्ष, पिता- स्व विनोद विश्वकर्मा, सा महलपर, पो विहारशरीफ,थाना बिहार,जिला नालंदा, बिहार,दीपु कुमार सिन्हा,28 वर्ष, पिता- स्व. गोपाल लाल सिन्हा, सा महलपर,पो विहारशरीफ, थाना- बिहार, जिला नालंदा बिहार,अमित राज,19 वर्ष, पिता-बबलू साव, सा महलपर,पो विहारशरीफ,जिला नालंदा, बिहार, रितीक कुमार,18 वर्ष, पिता-स्व जगरनाथ लाल, सा महलपर,पो विहारशरीफ,जिला नालंदा, बिहार हैं। पुलिस ने उनके पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा गोली के साथ उपयोग मे लाए गए स्कार्पियो, पांच मोबाईल और दो रेड चिल्ली स्प्रे की बोतल भी बरामद किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।