Kodarma News: श्रीश्याम सेवा मंडल का दूसरा वार्षिक महोत्सव 22 जनवरी को, शहनाज अख्तर की होगी प्रस्तुति

हिन्दुस्तान, कोडरमा
Follow us on Google News
share

Kodarma News: फोटो कोडरमा 26 शहनाज अख्तर। कोडरमा, वरीय संवाददाता श्रीश्याम सेवा मंडल, झुमरीतिलैया की ओर से मंडल का दूसरा वार्षिक महोत्सव आगामी 22 जनवरी 2027 को ब्

Kodarma News: श्रीश्याम सेवा मंडल का दूसरा वार्षिक महोत्सव 22 जनवरी को, शहनाज अख्तर की होगी प्रस्तुति

Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। श्रीश्याम सेवा मंडल, झुमरीतिलैया की ओर से मंडल का दूसरा वार्षिक महोत्सव आगामी 22 जनवरी 2027 को ब्लॉक मैदान, झुमरीतिलैया में आयोजित किया जाएगा। महोत्सव को लेकर मंडल की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मंडल के अध्यक्ष जोशी कुमार ने बताया कि वार्षिक महोत्सव को भव्य एवं यादगार बनाने की तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर अपनी भजनों की प्रस्तुति देंगी। उनके भजनों पर श्रद्धालु बाबा श्याम की भक्ति में सराबोर होंगे।आयोजकों के अनुसार, महोत्सव में बाबा श्याम का भव्य दरबार सजाया जाएगा तथा धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। मंडल के सदस्यों ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों के माध्यम से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।मंडल अध्यक्ष जोशी कुमार ने श्रद्धालुओं एवं श्याम प्रेमियों से महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की सफलता के बाद इस बार वार्षिक महोत्सव को और भव्य स्वरूप देने का प्रयास किया जा रहा है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़कोडरमाKodarma News: श्रीश्याम सेवा मंडल का दूसरा वार्षिक महोत्सव 22 जनवरी को, शहनाज अख्तर की होगी प्रस्तुति