शहर में निकाली गई श्याम निशान पद यात्रा, गूंजा हारे का सहारा श्याम बाबा हमारा

Feb 28, 2026 12:55 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share Share
Follow Us on

झुमरी तिलैया में श्याम मंदिर कमेटी और महिला मंडल के चार साल पूरे होने पर श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव मनाया गया। काली मंदिर से शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें 351 लोग शामिल हुए। यात्रा के दौरान भक्ति गीत गाए गए और श्रद्धालुओं ने निशान अर्पित किए। कार्यक्रम के अंत में अबीर गुलाल की होली खेली गई।

शहर में निकाली गई श्याम निशान पद यात्रा, गूंजा हारे का सहारा श्याम बाबा हमारा

झुमरी, तिलैया निज प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया में श्याम मंदिर कमेटी अड्डी बंगला व श्याम निशान महिला मंडल के चार साल पूरे होने पर काली मंदिर कोडरमा स्टेशन से दो दिवसीय श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव पर शुक्रवार को निशान शोभा यात्रा का निकाली गई। इसमें 351 महिला, पुरूष व बच्चे हाथों में निशान लेकर कतारबद्ध होकर जयकार हारे का सहारा श्याम बाबा हमारा जैसे गगणभेदी नारों से गुंजायमान होता रहा। शोभायात्रा के पूर्व मंदिर परिसर में पूजा अर्चना पंडित विजय उपाध्याय ने करायी। इसमें यजमान के रूप में मीना शिव पोददार शामिल हुए। शोभा यात्रा में सुसज्जित वाहन में बाबा श्याम वीर हनुमान का दरबार सजाया गया।

निशान यात्रा में सबसे आगे 11 फीट के चार निशान शिव पोद्दार, पवन पोद्दार, यशराज सेठ लेकर चल रहे थे। शोभा यात्रा में आयुष पोददार के अलावा श्याम मित्र मंडल श्याम शरण में आ जा रे व कई श्याम प्रेमी चल रहे थे। शोभा यात्रा शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए अड्डी बंगला स्थित श्याम मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यहां पर श्रद्धालु भक्तों में निशान अर्पित किया। वहीं दूसरी ओर शनिवार को बारस की ज्योत के साथ श्याम मंदिर अड्डी बंगला व पानी टंकी रोड में ज्योत के साथ भजनों का कार्यक्रम होगा। इस दौरान अबीर गुलाल की होली खेली गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।