Kodarma News: श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव 4 से शुरू,10 को निकलगी शोभा यात्रा

हिन्दुस्तान, कोडरमा
Follow us on Google News
share

Kodarma News: श्री अग्रवाल समाज झुमरी तिलैया द्वारा श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव का आयोजन 4 से 11 अक्टूबर तक होगा। इसमें खेल, धार्मिक, सांस्कृतिक और मनोरंजक प्रतियोगिताएं शामिल हैं। महोत्सव का उद्देश्य सामाजिक एकता और सहभागिता बढ़ाना है। उद्घाटन समारोह 8 अक्टूबर को होगा और 9 अक्टूबर को विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

Kodarma News: श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव 4 से शुरू,10  को निकलगी शोभा यात्रा

Kodarma News: झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। श्री अग्रवाल समाज झुमरी तिलैया के तत्वावधान में श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव का आयोजन 4 से 11 अक्टूबर तक विविध कार्यक्रमों के साथ किया जाएगा। महोत्सव में खेलकूद, धार्मिक, सांस्कृतिक, बौद्धिक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं के साथ सामाजिक एकता और सहभागिता का संदेश दिया जाएगा। समाज के मीडिया प्रभारी अरविंद चौधरी, सह मिडिया प्रभारी महावीर खेतान ने बताया कि महाराजा अग्रसेन समाज वाद के प्रवर्तक थे। उनके द्वारा एक रुपया एक ईंट कि प्रजा आज भी प्रासंगिक हैं इधर महोत्सव का शुभारंभ 4 अक्टूबर से अग्रवाल प्रीमियर लीग (एपीएल) सीजन-2 के साथ होगा। एपीएल का आयोजन 4 से 7 अक्टूबर तक जिनी स्पोर्ट्स अकादमी, विश्रामबाग में किया जाएगा।

एपीएल के परियोजना निदेशक विजय बजाज, अंकित खेतान, मिशांक केडिया, हर्षित सिंघानिया, मिहिर खेतान, अर्पित सिंघानिया, शैलजा केडिया,रिचा खटुवाला हैं। 8 अक्टूबर को श्री अग्रसेन भवन में दोपहर 3 बजे उद्घाटन समारोह के साथ प्रतियोगिताओं का शुभारंभ होगा। वहीं 9 अक्टूबर को बौद्धिक व मनोरंजक प्रतियोगिताओं के अंतर्गत गट प्रतियोगिता, सुडोकू प्रतियोगिता व मटका गेम,10 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे सीताराम जी की ठाकुरबाड़ी से श्री अग्रसेन भवन तक भव्य श्री अग्रसेन शोभायात्रा निकाली जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़कोडरमाKodarma News: श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव 4 से शुरू,10 को निकलगी शोभा यात्रा