बच्चे की हत्या में शामिल तीसरे आरोपी को अबतक नहीं पकड़ सकी है पुलिस

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share

डोमचांच में आठ वर्षीय बच्चे की हत्या मामले में मां और फूफा को जेल बच्चे की हत्या में शामिल तीसरे आरोपी को अबतक नहीं पकड़ सकी है पुलिसबच्चे की हत्या मे

बच्चे की हत्या में शामिल तीसरे आरोपी को अबतक नहीं पकड़ सकी है पुलिस

डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच थाना क्षेत्र के घरबरियाबर गांव में 8 वर्षीय मासूम बच्चे की हत्या मामले में पुलिस ने बच्चे की मां और फूफा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मीला कुमारी (माँ) और अशोक यादव (फूफा, निवासी बगरीडीह) के रूप में हुई है। वहीं तीसरा आरोपी, मृतक का चचेरा चाचा सोनू यादव उर्फ भगत यादव, अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।पुलिस की प्रारंभिक जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात बच्चे ने अपनी माँ को फूफा और चाचा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था।

बच्चे के शोर मचाने के डर से आरोपियों ने मिलकर उसका मुँह दबा दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपियों ने बच्चे के हाथ बांधकर उसे घर के पीछे स्थित कुएं में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।घटना को छिपाने के लिए आरोपी माँ ने अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी और दावा किया कि नकाबपोश दो लोग बच्चे को उठा ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। संदेह के आधार पर जब माँ से कड़ी पूछताछ की गई, तो उसने पूरी सच्चाई कबूल कर ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।