Kodarma News: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कोडरमा के सीएच स्कूल से की थी 10वीं की पढ़ाई
Kodarma News: झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन की खबर से कोडरमा में शोक का माहौल बना हुआ है। सोनू का कोडरमा से गहरा संबंध था और उन्होंने यहां पढ़ाई की थी। उनके मित्र और समाज के सदस्य उनके निधन को अपूरणीय क्षति मानते हैं।

Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन की खबर से कोडरमा में भी शोक की लहर है। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का कोडरमा से गहरा जुड़ाव रहा है। उन्होंने झुमरी तिलैया स्थित सीएच स्कूल से मैट्रिक की पढ़ाई की थी। इसके बाद उन्होंने जेजे कॉलेज में भी नामांकन कराया था।बताया जाता है कि उनके पिता शंभु विश्वकर्मा पीएचईडी विभाग, झुमरी तिलैया में एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। इसी दौरान सुदिव्य कुमार सोनू वर्ष 1983-84 में कोडरमा में रहे और यहां अपनी पढ़ाई पूरी की। बाद में उनके पिता का तबादला गिरिडीह हो गया। कोडरमा में रहने के दौरान सुदिव्य कुमार सोनू की यहां कई लोगों से मित्रता हुई थी।
वे लंबे समय बाद भी अपने पुराने मित्रों और परिचितों के संपर्क में बने रहे। व्यवसायी पप्पू सोनी ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू के कोडरमा में कई मित्र थे, जिनसे वे लगातार संपर्क में रहते थे। उनके निधन से कोडरमा के लोगों को भी गहरा आघात पहुंचा है। उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का निधन अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।


