Shiv Charcha and Bhajan Kirtan Event Held in Markachcho दरगाह मुहल्ला में शिव चर्चा सह भजन कीर्तन का आयोजन, Kodarma Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsShiv Charcha and Bhajan Kirtan Event Held in Markachcho

दरगाह मुहल्ला में शिव चर्चा सह भजन कीर्तन का आयोजन

मारकच्चो के दरगाह मुहल्ला में शिव चर्चा एवं भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री देवी द्वारा शिव वंदना से हुई। सैकड़ों शिव भक्तों ने भाग लिया और कांति देवी, अजनास देवी, प्रमिला...

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमाTue, 7 Oct 2025 02:06 AM
share Share
Follow Us on
दरगाह मुहल्ला में शिव चर्चा सह भजन कीर्तन का आयोजन

मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के मरकच्चो मध्य पंचायत स्थित दरगाह मुहल्ला में शिव चर्चा एवं भजन कीर्तन का आयोजन सोमवार को शिव चर्चा महिला संकीर्तन मंडली द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शिवभक्त गायत्री देवी ने शिव वंदना प्रस्तुत करके की। कार्यक्रम में आसपास के सैकड़ों शिव भक्तों ने भाग लिया। इस अवसर पर कांति देवी, अजनास देवी, प्रमिला देवी ने शिव महिमा और उनके महत्व की विस्तृत जानकारी उपस्थित भक्तों को दी। तत्पश्चात स्थानीय शिव भक्तों ने संगीत के माध्यम से भजन संध्या का आयोजन किया, जो शाम तक चलता रहा। उपस्थित भक्तों ने इस भजन संध्या का खूब आनंद उठाया।

कार्यक्रम में शहोदरी देवी, सोमरी देवी, विमला देवी, संजू देवी, देवंती देवी, संगीता कुमारी, पायल कुमारी, सुगनी देवी समेत दर्जनों शिव भक्त उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।