अपने शो के जरिए अंधविश्वास दूर करने आए जादूगर शुक्ला सरकार
आज भी समाज में अंधविश्वास एक कोढ़ की तरह फैल रहा है, इसी को दूर करने के उद्देश्य से जादूगर शुक्ला सरकार कोडरमा में अपने शो के जरिए जागरूकता फैलाएंगे। उक्त बातें जादूगर शुक्ला सरकार ने 24 जनवरी को...
आज भी समाज में अंधविश्वास एक कोढ़ की तरह फैल रहा है, इसी को दूर करने के उद्देश्य से जादूगर शुक्ला सरकार कोडरमा में अपने शो के जरिए जागरूकता फैलाएंगे। उक्त बातें जादूगर शुक्ला सरकार ने 24 जनवरी को आयोजित प्रेसवार्ता में कही।
उन्होंने कहा कि झुमरीतिलैया शहर और कोडरमा के लोगों को इस बार कई नए जादू के हैरत अंगेज कारनामे दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि जादू से लोगों के दिमाग से अंधविश्वास को हटाना ,लोग तंत्र-मंत्र के चक्कर में न पड़े यह जागरुकता फैलाना हैं। उन्होंने कहा कि जादू भारत से उत्पन्न 64 कलाओं में सर्वश्रेष्ठ कला है जो मुख्य रूप से ऐसी कला है जो विज्ञान पर आधारित है, लेकिन आज यह कला भारत से लुप्त हो रही है और विदेशों में फल-फूल रही है। प्रबंधक प्रेम कुमार शर्मा ने कहा कि इस बार लोगों को जादू के शो के साथ-साथ कॉमेडी भी परोसी जाएगी जो आकर्षण का केंद्र रहेगी। श्री शर्मा ने कहा कि इस बार शहर के लोगों को मंच से पलक झपकते घोड़ा गायब, अमेरिका का लाइव शो, लिबर्टी ऑफ स्टेचू को 3 सेकंड में गायब करना आदि मुख्य आकर्षण है। इसके अलावे ढाई घंटे के शो में 36 तरह की कलाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम 25 जनवरी की शाम छह बजे दुर्गा मंडप बेलाटाड़ परिसर में उदघाटन किया जाएगा। उदघाटनकर्ता के रूप में एसडीओ प्रभात कुमार बर्दियार, नगर पर्षद के अध्यक्ष संतोष यादव, दुर्गा मंडप समिति के सचिव ,अध्यक्ष समेत अन्य लोग करेंगे। यह शो रोजाना 1 बजे और शाम छह बजे से होगा, जबकि रविवार को तीन शो होगा जो 12 बजे, तीन बजे और शाम छह बजे से शुरू होगा। मौके पर जादूगर शुक्ला सरकार, प्रेम शर्मा और कौशिक दास गुप्ता मौजूद थे।