मुस्लिम बहुल इलाकों में अकीदत के साथ मना शबे-बारात का पाक त्योहार

Feb 05, 2026 02:55 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share Share
Follow Us on

जयनगर में शबे-बारात का त्योहार पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। मस्जिदों में इबादत, तिलावत-ए-क़ुरआन और दुआओं का सिलसिला चलता रहा। लोग अपने गुनाहों की माफी मांगते रहे और पारंपरिक पकवानों का आदान-प्रदान किया गया। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए।

मुस्लिम बहुल इलाकों में अकीदत के साथ मना शबे-बारात का पाक त्योहार

जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के विभिन्न मुस्लिम बहुल इलाकों में शबे-बारात का पाक त्योहार पूरी अकीदत और एहतराम के साथ शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। मंगलवार की रात से ही मंडारिया, गरचांच, इरगोबाद, खेसकरी, कटहाडीह, रघुनियाडीह, देवीटांड़, पिपचो, बेको सहित अन्य इलाकों की मस्जिदों और घरों में इबादतों का सिलसिला शुरू हो गया, जो पूरी रात जारी रहा। इस मौके पर बड़ी संख्या में रोज़ेदार और नमाज़ी नमाज़, तिलावत-ए-क़ुरआन, नफ्ल इबादत तथा ज़िक्र-अज़कार में मशगूल रहे। शबे-बारात की रात को रहमत और मग़फिरत की रात मानते हुए लोगों ने अपने गुनाहों की माफी, मुल्क में अमन-चैन, आपसी भाईचारे और इंसानियत की भलाई के लिए दुआएं मांगीं।

मस्जिदों में नौजवानों के साथ-साथ बुज़ुर्गों की भी उल्लेखनीय मौजूदगी रही, जिससे माहौल और भी रूहानी बन गया। शबे-बारात के अवसर पर घरों में हलवा और अन्य पारंपरिक पकवान बनाए गए, जिन्हें पड़ोसियों और ज़रूरतमंदों के बीच तकसीम किया गया। वहीं, कब्रिस्तानों में भी लोगों की आवाजाही देखी गई, जहां अपने पूर्वजों की मग़फिरत के लिए फातिहा पढ़ी गई। त्योहार को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पूरी रात माहौल शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण बना रहा। इस पाक मौके पर लोगों ने एक-दूसरे को शबे-बारात की मुबारकबाद दी और आपसी मोहब्बत व भाईचारे का पैगाम दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।