Kodarma News: आंधी में पेड़ गिरने से बिजली पोल क्षतिग्रस्त, 21 घंटे बाद भी बिजली नहीं
Kodarma News: झुमरीतिलैया, निज प्रतिनिधि झुमरीतिलैया में शुक्रवार शाम आई तेज आंधी में विद्यापुरी में पेड़ बिजली के पोल पर गिर गया। इससे कई तार टूट गए। इससे पूरे इला

Kodarma News: झुमरीतिलैया, निज प्रतिनिधि। झुमरीतिलैया में शुक्रवार शाम आई तेज आंधी में विद्यापुरी में पेड़ बिजली के पोल पर गिर गया। इससे कई तार टूट गए। इससे पूरे इलाके की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। शनिवार शाम तक करीब 21 घंटे बीत जाने के बावजूद बिजली बहाल नहीं होने से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई। बिजली नहीं रहने के कारण लोगों को मोबाइल चार्ज करने, पानी गर्म करने और पंखे चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शनिवार सुबह बच्चों को स्कूल के लिए तैयार करने और नाश्ता बनाने में भी लोगों को परेशानी हुई। उमस भरी गर्मी में बिजली गुल रहने से बुजुर्गों और बच्चों को भी काफी परेशानी हुई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि आंधी के बाद बिजली विभाग को सूचना दी गई, लेकिन लंबे समय तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। लोगों ने विभागीय अधिकारियों से क्षतिग्रस्त पोल और तारों की तत्काल मरम्मत कर जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।


