सतगावां में आंधी-पानी के बाद करीब 22 घंटे बाद लौटी बिजली
सतगावां थाना क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। सोमवार से बिजली नहीं है और कुछ स्थानों पर मंगलवार को ही बिजली आई। पेड़ गिरने और इंसुलेटर क्षतिग्रस्त होने के कारण समस्या बढ़ी है। बिजली विभाग के कर्मी मरम्मत कार्य में लगे हुए हैं।

सतगावां, निज प्रतिनिधि। सतगावां थाना क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश के बाद प्रखंड की बिजली पूरी तरह प्रभावित रही। सोमवार से बिजली आपूर्ति बाधित है। कुछ इलाकों में मंगलवार की दोपहर बाद बिजली आयी। बताया जा रहा है कि तेज आंधी के कारण कई स्थानों पर पेड़ गिरने से बिजली तार और इंसुलेटर क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। बिजली विभाग के कर्मियों ने बताया कि प्रखंड में बिजली लाइन कई स्थानों पर घने जंगलों से होकर गुजरती है। आंधी के दौरान पेड़ गिरने और शॉर्ट सर्किट होने से बिजली आपूर्ति में बाधा उत्पन्न हुई है।
विभागीय कर्मी लगातार मरम्मत कार्य में जुटे हैं और जल्द ही बिजली बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


