
बाइक पेड़ से टकराई, युवक गंभीर, रिम्स रेफर
संक्षेप:
कोडरमा के लखीबागी के पास एक सड़क हादसे में 20 वर्षीय नितेश मालाकार उर्फ गुलाबी गंभीर रूप से घायल हो गया। नितेश अपनी बाइक से कोडरमा जा रहा था, तभी एक वाहन को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकरा गया। उसे...
Jul 19, 2025 02:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
कोडरमा। थाना क्षेत्र के लखीबागी के पास बीती रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान नितेश मालाकार उर्फ गुलाबी (20) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, नितेश अपनी बाइक से कोडरमा की ओर आ रहा था, तभी एक वाहन को बचाने के दौरान उसका नियंत्रण बिगड़ गया और बाइक सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत कोडरमा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


