डोमचांच में बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, युवक हुआ घायल

Jan 01, 2026 11:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share

के पास जुटी लोगों की भीड़। डोमचांच, निज प्रतिनिधि डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत बेहराडीह श्मशान घाट के समीप गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवा

डोमचांच में बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, युवक हुआ घायल

डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत बेहराडीह श्मशान घाट के समीप गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान मसनोडीह निवासी मनोज मेहता के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोज मेहता अपने घर से बाइक से डोमचांच की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बेहराडीह श्मशान घाट के पास मोड़ पर तेज रफ्तार के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं और वे वहीं अचेत होकर गिर गए। घटना की सूचना मिलते ही डोमचांच थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल को अपने वाहन से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।