Kodarma News: जेरुवाडीह में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो चालक गंभीर

हिन्दुस्तान, कोडरमा
Follow us on Google News
share

Kodarma News: फोटो कोडरमा 18 डोमचांच में सोमवार को हादसे के बाद जुटी लोगों की भीड़। डोमचांच, निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र अंतर्गत जेरुवाडीह में सोमवार को दो मोटरसाइ

Kodarma News: जेरुवाडीह में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो चालक गंभीर

Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत जेरुवाडीह में सोमवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिमरिया निवासी संतोष मेहता मोटरसाइकिल से डोमचांच से अपने घर लौट रहे थे। वहीं, सतगावां प्रखंड के अंगार गांव निवासी मो. सरफराज किसी कार्य से कोर्ट जा रहे थे। दोनों मोटरसाइकिलों पर दो-दो लोग सवार थे। इसी दौरान जेरुवाडीह के समीप दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।टक्कर

इतनी जोरदार थी कि संतोष मेहता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके पैर की एक अंगुली कट गई। वहीं दूसरी मोटरसाइकिल के चालक मो. सरफराज को भी गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।स्थानीय लोगों एवं पुलिस के सहयोग से दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद पुलिस ने दुर्घटना की जानकारी जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़कोडरमाKodarma News: जेरुवाडीह में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो चालक गंभीर