कोडरमा में आने वाले दिनों में लू जैसे हालात के आसार, अभी से ही सड़कों पर सन्नाटा

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share

में लू जैसे हालात बन सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, बीते दो दिनों से ही ऐसा मौसम दिखने लगा है, जिसमें 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाए

कोडरमा में आने वाले दिनों में लू जैसे हालात के आसार, अभी से ही सड़कों पर सन्नाटा

कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। कोडरमा जिला भी जल्द ही भीषण गर्मी की चपेट में आने को तैयार है। आने वाले दिनों में कोडरमा वासियों को चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि अगले 3 से 4 दिनों में कोडरमा के अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, कोडरमा जिले में रातें भी धीरे-धीरे गर्म होने लगी हैं। सबसे चिंताजनक पूर्वानुमान 18 अप्रैल और 19 अप्रैल के लिए है।

दो दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर जाने की आशंका है। यह तापमान सामान्य से लगभग दो से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की उम्मीद है, जिसका सीधा मतलब है कि जिले में लू जैसे हालात बन सकते हैं।मौसम विभाग के अनुसार, बीते दो दिनों से ही ऐसा मौसम दिखने लगा है, जिसमें 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर चुकी हैं। आने वाले दिनों में हवा की यह रफ्तार झोंकों के साथ 44 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है, जिससे दोपहर के समय घर से निकलना और भी चुनौतीपूर्ण हो जाएगा।सतर्कता की दी गयी है खास हिदायत: भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है। हिदायत देते हुए कहा गया है कि दोपहर के 12 से शाम के 4 बजे के बीच जब धूप सबसे तीखी होती है, बाहर निकलने से बचें। शरीर में पानी की कमी नहीं होने दें। ओआरएस, नींबू पानी और मौसमी फलों का सेवन करें। तेज हवा और गर्मी को देखते हुए किसान फसलों की सिंचाई के समय का उचित चयन करें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।