सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
सतगावां में सोमवार को मरचोई मोड़ के पास एक सड़क दुर्घटना में डॉ. कपिल प्रसाद यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। वह अपने घर से बाजार जा रहे थे, तभी उनकी मोटरसाइकिल गिरे हुए अर्थिंग तार की चपेट में आ गई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत उपचार के लिए क्लीनिक ले जाया गया।

सतगावां। थाना क्षेत्र के मरचोई मोड़ के समीप सोमवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान ग्राम समलडीह निवासी डॉ. कपिल प्रसाद यादव (45 वर्ष) के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डॉ. यादव अपने घर समलडीह से बाजार जा रहे थे। इसी दौरान मरचोई मोड़ के पास सड़क पर गिरे अर्थिंग तार की चपेट में उनकी मोटरसाइकिल आ गई। तार में फंसने से वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल एक निजी क्लीनिक में उपचार के लिए पहुंचाया गया।
वहीं, ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे लाइनमैन ने गिरे हुए तार को काटकर हटाया, जिससे आगे की संभावित दुर्घटना टल सकी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


